आसान है करना प्रधानमंत्री की आलोचना
मुख्यमंत्री की करना उससे थोड़ा मुश्किल
विधायक की आलोचना में ख़तरा ज़रूर है
लेकिन ग्राम प्रधान के मामले में तो पिटाई होना तय है।It is easy to criticize the Prime Minister,
A little harder to do it to the Chief Minister.
Criticizing the local MLA is definitely risky,
But with the village head, a beating is guaranteed.अमेज़न के वर्षा वनों की चिंता करना कूल है
हिमालय के ग्लेशियरों पर बहस खड़ी करना
थोड़ा मेहनत का काम
बड़े पावर प्लांट का विरोध करना
एक्टिविज्म तो है जिसमें पैसे भी बन सकते हैं
लेकिन पास की नदी से रेत-बजरी भरते हुए
ट्रैक्टर की शिकायत जानलेवा है।Worrying about the Amazon rainforest is cool,
Starting a debate on Himalayan glaciers
Takes a little bit of effort.
Protesting a big power plant
Is activism that can even make you money,
But reporting a tractor loading sand and gravel
From the nearby river can get you killed.स्थानीयता के सारे संघर्ष ख़तरनाक हैं
भले ही वे कविता में हों या जीवन में।All local struggles are dangerous,
Whether they are in poetry or in life.
— प्रदीप सैनी — "स्थानीयता" (Pradeep Saini — "Sthaniyata") (via)